LIVE UPDATE
Big news

Cg news: गुणवत्ताहीन 11 किलो मिठाईयां नष्ट कराई गईं, अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वाले 7 व्यापारियों को नोटिस

Cg news।कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में होली पर्व एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण का कार्य किया जा रहा है तथा अनियमित पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान जिले की मिठाई दुकानों एवं किराना दुकानों तथा विभिन्न खाद्य विनिर्माता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, कोयलीबेड़ा, अंतागढ़, नरहरपुर आदि क्षेत्रों के खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया एवं खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयां, पनीर, दूध, दही, नमकीन, आटा, बेसन, मैदा, सूजी, मैदा आदि का सैंपल जांच हेतु लिया गया। सैंपलिंग के दौरान अमानक खाद्य पदार्थों को मौके पर तत्काल नष्ट कराया गया।

इस दौरान 11 किलोग्राम से अधिक की मिठाइयां जिनमें पेड़े, कलाकंद, मोतीचूर लड्डू, खोया आदि शामिल हैं का विनष्टीकरण करवाया गया व संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान विभिन्न व्यापारियों को कुल 07 नोटिस तत्काल सुधार हेतु जारी किए गए तथा विभिन्न खाद्य पदार्थो लड्डू, कलाकंद, सूजी, तेल, नमकीन, बर्फी, रसगुल्ला, मलाई पेड़ा, काजू कतली का नमूना प्राप्त कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया।

Back to top button
close