LIVE UPDATE
Bilaspur

सोता रहा सिस्टम, सूखते रहे नल: कोटा की पानी टंकी पर लापरवाही से हजारों परिवार प्यासे

सुबह-सुबह हजारों परिवारों को पेयजल से वंचित कर दिया

रायपुर… नगर निगम क्षेत्र के कोटा स्थित पानी टंकी में तैनात ऑपरेटर की लापरवाही ने सुबह-सुबह हजारों परिवारों को पेयजल से वंचित कर दिया। ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर के सो जाने से जलापूर्ति बाधित रही और लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका।

सुबह जब तय समय पर नलों में पानी नहीं आया, तब इलाके में हड़कंप मच गया। गर्मी की दस्तक के बीच अचानक जलसंकट ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। घरेलू कामकाज से लेकर स्कूल और दफ्तर जाने तक की तैयारी प्रभावित हुई।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम का निगरानी तंत्र कमजोर है। उनका कहना है कि यदि नियमित मॉनिटरिंग होती तो एक व्यक्ति की लापरवाही से पूरी व्यवस्था चरमराती नहीं। नागरिकों ने सवाल उठाया कि जब बुनियादी सुविधाओं के लिए टैक्स वसूला जाता है, तो जवाबदेही तय क्यों नहीं होती।

मामले पर जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना है कि किसी इंजीनियर ने उन्हें इस संबंध में अवगत नहीं कराया।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की मांग की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close