India vs South Africa, T20 World Cup 2026- अब तक अहमदाबाद में सिर्फ 4 मैचों में हो सका टारगेट का पीछा
अभी तक यहां पर खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यदि टारगेट का पीछा करते हुए कितने मैचों में टीमों ने जीत हासिल की है, तो ऐसा सिर्फ चार बार ही देखने को मिला है। वहीं 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

India vs South Africa, T20 World Cup 2026/भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के साथ सभी को चौंका जरूर दिया।
इस स्टेडियम में दूसरी पारी में शाम के समय बल्लेबाजी के दौरान ओस के आने से रन बनाना थोड़ा आसान काम जरूर हो जाता है। हालांकि यहां पर अभी तक हुए कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें अधिकतर मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस मैच में टारगेट का पीछा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।
India vs South Africa, T20 World Cup 2026/अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच वैसे तो टी20 मुकाबलों में बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है, जिसमें यहां पर रन बनाना काफी आसान काम दिखता है।
अभी तक यहां पर खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यदि टारगेट का पीछा करते हुए कितने मैचों में टीमों ने जीत हासिल की है, तो ऐसा सिर्फ चार बार ही देखने को मिला है। वहीं 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
अहमदाबाद में अभी तक सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की टीम के नाम पर है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 176 रनों के टारगेट का पीछा सफलतापूर्वक किया था।
टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज अहमदाबाद में 165 रनों का है
India vs South Africa, T20 World Cup 2026/भारतीय टीम का अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने यहां पर कुल 9 मुकाबले खेले हैं और उसमें से वह 7 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 6 मैचों में जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है, तो वहीं सिर्फ एक मैच में उन्होंने टारगेट का पीछा किया।
टीम इंडिया ने यहां पर साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 165 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जिसमें उन्होंने मुकाबले को 17.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर अपने नाम कर लिया था। इस मैच में ईशान किशन के बल्ले से 56 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी।





