LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News- पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप

जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई, खैरागढ़ सहित पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा के भीतर भी इस घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है, क्योंकि कोमल जंघेल जिले के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

CG News/छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने यौन शोषण की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण जिले की पुलिस बेहद संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कदम उठा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की संवेदनशीलता और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए पीड़िता ने पुलिस से अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का विशेष आग्रह किया है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई, खैरागढ़ सहित पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा के भीतर भी इस घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है, क्योंकि कोमल जंघेल जिले के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

कोमल जंघेल का राजनीतिक कद काफी ऊंचा रहा है; वे 2008 में खैरागढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे और उन्हें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का बेहद करीबी माना जाता है।

कोमल जंघेल के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो भाजपा ने उन पर हमेशा भरोसा जताया है। वे अब तक चार बार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। 2013 और 2018 के चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि 2018 में उनकी हार का अंतर महज 870 वोटों का था। इसके बाद 2022 में हुए खैरागढ़ उपचुनाव में भी पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा था, जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा से चुनाव हार गए थे।

Back to top button
close