LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

Retired TI Cyber Fraud- शेयर बाजार में बंपर मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड पुलिस अफसर से 14 लाख की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप से बुना गया जाल

जानकारी के अनुसार, चंदनगांव निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त टीआई कोमल दियावार को साइबर अपराधियों ने एक व्हाट्सएप निवेश ग्रुप में जोड़ा था। ठगों ने अपनी विश्वसनीयता बनाने के लिए एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी 'समको सिक्योरिटीज' (Samco Securities) से मिलते-जुलते नाम वाली फर्जी कंपनी का सहारा लिया। उन्होंने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को भरोसा दिलाया कि यदि वे उनके बताए अनुसार शेयर, म्यूचुअल फंड और आईपीओ में निवेश करते हैं, तो उन्हें बहुत कम समय में भारी रिटर्न मिलेगा।

Retired TI Cyber Fraud/मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये की चपत लगा दी है। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर ठगों ने पूर्व थाना प्रभारी (TI) से करीब 14 लाख 43 हजार 300 रुपये हड़प लिए।

Retired TI Cyber Fraud/इस हाई-प्रोफाइल ठगी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चंदनगांव निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त टीआई कोमल दियावार को साइबर अपराधियों ने एक व्हाट्सएप निवेश ग्रुप में जोड़ा था। ठगों ने अपनी विश्वसनीयता बनाने के लिए एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी ‘समको सिक्योरिटीज’ (Samco Securities) से मिलते-जुलते नाम वाली फर्जी कंपनी का सहारा लिया। उन्होंने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को भरोसा दिलाया कि यदि वे उनके बताए अनुसार शेयर, म्यूचुअल फंड और आईपीओ में निवेश करते हैं, तो उन्हें बहुत कम समय में भारी रिटर्न मिलेगा।

ठगी का यह खेल 23 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 तक चला। इस दौरान ठगों ने पीड़ित को झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14,43,300 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

शातिर अपराधियों ने एक फर्जी ऐप और पैनल भी तैयार किया था, जिस पर पीड़ित को उनका निवेश किया गया पैसा और उस पर होने वाला फर्जी मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। जब कोमल दियावार ने अपना मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने तकनीकी दिक्कतों का बहाना बनाकर और पैसे की मांग शुरू कर दी। तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं।Retired TI Cyber Fraud

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिनका उपयोग इस वारदात में किया गया है। पुलिस आरोपियों के डिजिटल पदचिह्नों (Digital Trails) का पीछा कर रही है ताकि जल्द से जल्द गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

इस घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। निरीक्षक आशीष कुमार ने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में मिले निवेश के प्रस्तावों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

निवेश करने से पहले हमेशा संबंधित कंपनी का सेबी (SEBI) रजिस्ट्रेशन जरूर जांचें। “गारंटीड रिटर्न” या कम समय में पैसा दोगुना करने जैसे लुभावने वादे अक्सर ठगी का हिस्सा होते हैं। यदि किसी के साथ ऐसी कोई धोखाधड़ी होती है, तो वे तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।Retired TI Cyber Fraud

Back to top button
close