LIVE UPDATE
Chhattisgarh

AIIMS रायपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लाख की ठगी, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग..जालसाज गिरफ्तार

रायपुर। एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से छह लाख रुपयए ठगने और रेप कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर  ने  दो साल पहले युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने स्वयं को एम्स रायपुर में कार्यरत बताते हुए अधिकारियों से अच्छी पहुंच होने का दावा किया और युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया

रितेश ने अलग-अलग किस्तों में युवती से छह लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपी ने उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया।
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे आमनाका स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

जब युवती ज्वाइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची, तब उसे दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। इसके बाद उसने आमनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया ।

पुलिस ने  मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
close