LIVE UPDATE
Bilaspur

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई…1170 लीटर देशी महुआ शराब बरामद..दो आरोपियों समेत वाहन भी जब्त

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर—पुलिस कप्तान के आदेश पर सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध परिवहन करते शराब का जखीरा बरामद किया है।अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 12 सौ लीटर महुआ शराब समेत मोटरसायल जब्त किया है। शराब समेत बरामद सामान की कीमत करीब लगभग ढाई लाख रूपए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी दाखिल कराया है।
              त्रिस्तरीय पंचा.यत चुनाव के मद्देनजर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाककर शराब का जखीरा बरामद किया है। सरकन्डा-मोपका पुलिस को जानकारी मिली कि  ग्राम चिल्हाटी नदी किनारे शमसानघाट के पास कुछ लोग देशी महुआ शराब तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा शराब की बिक्री भी कर रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पास धावा बोला। घेराबन्दी कर धनराज रात्रे और धरमजीत रात्रे को रंगे हाथ धर दबोचा। इस दौरान दोनो आरोपी शराब तैयार करने के बाद बिक्री के लिए रवाना होने वाले थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान दोनो आरोपियों से करीब 1170 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद किया। इसके अलवा मोटर सायकल को भी जब्त किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जमकर तारीफ की है। साथ ही अभियान को तेज किए जाने का निर्देश भी दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close