Teacher News: शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ी: स्कूल परिसर में अब सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जंतुओं के प्रवेश पर भी रोक लगाने का आदेश

Teacher News: सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षकों की निगरानी का दायरा और बढ़ा दिया गया है। पहले जहां शिक्षकों को आवारा कुत्तों और मवेशियों को स्कूल परिसर में आने से रोकने का आदेश दिया गया था, वहीं अब उन्हें स्कूल परिसर के अंदर साँप, बिच्छू और अन्य जहरीले जंतुओं के प्रवेश पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।
Teacher News।डीपीआई (DPI) ने यह नया आदेश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को जारी किया है। इस काम में टालमटोल न हो, इसके लिए आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सीधा हवाला दिया गया है।
डीपीआई के इस आदेश के बाद, बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को इसका तत्काल अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों पर अब कई अन्य जिम्मेदारियां भी हैं, जिनके लिए वे सीधे उत्तरदायी होंगे।स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे नदी या तालाब गए और कोई दुर्घटना हुई, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी प्राचार्य, प्रधान पाठक और शिक्षक की होगी।
Teacher News।स्कूल का भवन जर्जर होने से बच्चों को चोट लगने पर भी प्राचार्य, प्रधान पाठक और शिक्षक जिम्मेदार होंगे।मध्यान्ह भोजन खराब मिलने पर भी यही लोग उत्तरदायी होंगे।
बच्चों का आधार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, एसआईआर और स्मार्ट कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की है।
स्कूल खुलते ही बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के लिए पालकों से घर-घर जाकर मिलने का काम भी शिक्षकों को ही करना है।






