LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

कलेक्टर आदेश पर तखतपुर में बड़ी कार्रवाई – पशुपालकों पर गिरी गाज..अपराध दर्ज

बिलासपुर…कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन ने खुले में छोड़े गए मवेशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुपालकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीएम के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम—जिसमें राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग और जनपद पंचायत तखतपुर शामिल रहे—ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पशुपालकों द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।

दो FIR दर्ज – कई धाराओं में कार्रवाई

संयुक्त टीम की रिपोर्ट पर तखतपुर और सकरी थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एफआईआर पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3 और 11, तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 291 के तहत दर्ज हुईं। साथ ही एसडीएम कार्यालय से संबंधित पशुपालकों के खिलाफ समन भी जारी किए गए हैं। अब उन्हें न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

नागरिकों से प्रशासन की अपील

प्रशासन और जनपद पंचायत तखतपुर की टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। सड़कों पर छोड़े गए मवेशी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि गाँव-शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान एसडीएम और जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ स्वयं टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close