LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

अवैध बिक्री रोकने पुलिस की मुहिम – तखतपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब ज़ब्त 

तखतपुर… पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 अलग-अलग मामलों में करीब 30 लीटर शराब ज़ब्त की गई है ।

ज़ब्त शराब में 129 नग देशी प्लेन मदिरा 23.2 लीटर और 6 लीटर कच्ची महुआ शराब शामिल है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीजा रोड नऊवा मोड़ और सोनबंधा साल्हेकांपा मोड़ पर दबिश देकर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में लवकेश कश्यप उर्फ लक्की , निवासी कोटा और प्रदीप कुर्रे, निवासी सोनबंधा शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बिक्री समाज को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इस पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तखतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों को पकड़ने की मुहिम जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close