LIVE UPDATE
Big news

कोयला घोटाला: अलसुबह EOW का ताबड़तोड़ छापा..रायपुर-दुर्ग समेत जांजगीर के अकलतरा में दबिश… प्रदेश में सनसनी

रायपुर/दुर्ग/जांजगीर…आधी रात तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन सुबह होते ही कोयला घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने प्रदेश में एक साथ कई ठिकानों पर दस्तक देकर हड़कंप मचा दिया। शनिवार तड़के रायपुर, दुर्ग और जांजगीर जिले के अकलतरा में की गई इस कार्रवाई ने अचानक माहौल को सस्पेंस से भर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, अकलतरा में कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ बाबू का पुत्र घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। अम्बेडकर चौक के पास उसके ठिकाने पर टीम ने सुबह-सुबह छापा मारा और बंद कमरे में घंटों पूछताछ और दस्तावेजों की गहन पड़ताल जारी रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
CJP Protest -पर्दे के पीछे से आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने वालो में इनका बड़ा रोल
CJP Protest -पर्दे के पीछे से आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने वालो में इनका बड़ा रोल
Cjp protest।दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो हुआ, वो पूरी दुनिया ने देखा. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कॉकरोच जनता पार्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती खबरों में यह भी कहा गया था कि बिलासपुर में दबिश दी गई है, लेकिन दो-तीन घंटे बाद साफ हो गया कि बिलासपुर में छापेमारी नहीं हुई।

ईओडब्ल्यू की इस अचानक कार्रवाई ने न सिर्फ जांजगीर जिले बल्कि पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच और बड़े चेहरों को बेनकाब कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Neet paper leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया
Neet paper leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया
Neet paper leak।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को बड़ा ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close