BilaspurChhattisgarh

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित –8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और ..मोर्चों के नए अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर दिया। नई टीम में आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।

महामंत्री के रूप में यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं युवा मोर्चा की कमान योगराज टिकरिहा को मिली, जबकि महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी होंगी।

मोर्चों और पदाधिकारियों की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने सान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी आलोक सिंह ठाकुर को दिया है।मीडिया संयोजकहेमंत पाणिग्रही को बनाया है।कोषाध्यक्ष का जिम्मा राम गर्ग संभालेंगे।

प्रवक्ता मंडल

देवलाल ठाकुर, नितिन ठोकने, अमित चिमनानी समेत कुल 12 प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है। संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि  नई कार्यकारिणी में युवा उत्साह और जोश को विशेष स्थान दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीतियों में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी निर्देश के अनुसार पार्टी की समस्त गतिविधियों को और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

Back to top button