Chhattisgarh

भाजपा मंडल रामानुजगंज ने निकला तिरंगा यात्रा

रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)प्रदेश भाजपा संगठन के आवाहन पर मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी भानु प्रकाश दिक्षित उपस्थित रहे। तत्पश्चात उन्होंने ने उक्त अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लोगों को दी। इसी क्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किय।

वही कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई जो लरंग साय चौक तक का सफर तय किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष तारावती सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा चंदा सिंह,विधायक प्रतिनिधि शैलेष कुमार गुप्ता,व्यापार प्रकोष्ठ अरूण केशरी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता,चिकत्सा प्रकोष्ठ डा.राकेश गुप्ता,संजय गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश केशरी,पार्षदों में विजय रावत,पवन गुप्ता,अर्जुन दास सहित शक्ति प्रभारी,सभी बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Back to top button