LIVE UPDATE
Bilaspur

हाईकोर्ट के पास सड़क किनारे शव बरामद..जाँच मे जुटी पुलिस..सामने आई सच्चाई

बिलासपुरबिलासपुर शहर के सबसे संवेदनशील और सुरक्षित इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया.. । खबर मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाईकोर्ट और चकरभाठा थाना के बीच स्थित क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया पार्टी को आ गया था। मृतक की पहचान  सुरेंद्र केवट, निवासी छतौना, के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल अभियान शुरू किया। जाँच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम छतौना निवासी सुरेंद्र केवट है ।

चकरभाटा पुलिस के अनुसार बहरहाल शिनाख्ति  कार्रवाई हो चुकी है। पता लगाया जा रहा है कि सुरेंद्र केवट की लाश यहां कैसे पहुंची..मौत का कारण क्या है.. जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है..

जांच के बाद जल्द ही जानकारी को सबके साथ साझा किया जाएगा।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चलेगा ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button