sun transit – 6 जुलाई से सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन: इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, 3 को रहना होगा सावधान

sun transit/ग्रहों के राजा सूर्य 6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य और गुरु को ज्योतिष में मित्र ग्रह माना गया है, इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए सौगात लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।
इन राशियों के लिए चमक उठेगी किस्मत
1. मेष राशि:
सूर्य के गोचर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप वे काम भी पूरे करेंगे जिनसे पहले हिचकते थे। ऑफिस में सीनियर्स आपकी सराहना करेंगे और पिता से चल रहा कोई विवाद भी सुलझ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। नई कमाई के स्त्रोत बनेंगे।
2. सिंह राशि:
रचनात्मक कार्यों में सफलता का योग है। आपकी कोई कृति या प्रोजेक्ट प्रसिद्धि दिला सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनने लगेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।sun transit
3. कन्या राशि:
सूर्य की चाल आपके पारिवारिक जीवन को सक्रिय बनाएगी। आप अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाएंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय का निवेश इस समय फायदेमंद रहेगा।
4. कुंभ राशि:
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आमदनी में वृद्धि के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
1. वृषभ राशि:
सूर्य के प्रभाव से वाणी में कठोरता आ सकती है। क्रोध और आवेश से सामाजिक व पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में भी नुकसान की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
2. कर्क राशि:
इस अवधि में अत्यधिक सोच और नकारात्मक संगति समय और धन दोनों की बर्बादी कर सकती है। मेहनत का पूरा फल न मिलने से हताशा हो सकती है। खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें।
3. धनु राशि:
वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप समस्याएं बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा।