india

Vipreet Rajyog 2025: 26 जुलाई तक शुक्र का राजयोग: इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन, सौभाग्य और तरक्की के शुभ संकेत

Vipreet Rajyog 2025।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का गोचर जीवन में बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखता है। इस समय शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं और 26 जुलाई 2025 तक इसी राशि में बने रहेंगे।

शुक्र के इस विशेष गोचर से मालव्य योग, केंद्र त्रिकोण योग और विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

वृषभ में स्थित शुक्र जहां ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का कारक बन रहा है, वहीं तुला, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए विपरीत राजयोग किसी वरदान से कम नहीं। यह योग जीवन में अचानक तरक्की, संपत्ति, पैसों की वर्षा और मनचाही सफलता का मार्ग खोल सकता है।

तुला राशि – हर क्षेत्र में उन्नति के योग

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी होकर आठवें भाव में राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसका प्रभाव आपको अचानक धन लाभ, रुके हुए कामों में तेजी और पैतृक संपत्ति से लाभ के रूप में मिलेगा।

दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

कर्क राशि – सपनों को मिलेगी उड़ान

शुक्र का ये विशेष गोचर कर्क राशि के लोगों को भौतिक सुख, प्रॉपर्टी लाभ और मानसिक संतोष प्रदान करेगा। लंबे समय से अटके हुए सपने अब साकार हो सकते हैं। घर, वाहन, भूमि आदि की खरीदी के योग प्रबल हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ राशि – भाग्य का साथ और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग भाग्य का पूरा साथ लेकर आया है। राजनीति, प्रशासन या नौकरीपेशा क्षेत्रों में प्रमोशन, सम्मान और पद की प्राप्ति संभव है। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं और घर में धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा बन सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर क्षेत्र में सफलता के योग प्रबल रहेंगे।

Back to top button