Chhattisgarh

अवैध प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर रोक…कलेक्टर ने जारी किया फरमान…पौधरोपण के साथ संरक्षण जरूरी..जिले को बनाएंगे हराभरा

कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग पर कसा नकेल..नहीं होगी रजिस्ट्री

बिलासपुर, 01 जुलाई 2025/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में आज सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूद किसी भी स्कूल के जर्जर भवन में कक्षाएं नहीं लगनी चाहिए। जर्जर स्कूलों की जानकारी तत्काल दे..ताकि मरम्मत के लिए राशि आवंटित की जा सके। कलेक्टर ने 5 जुलाई को आयोजित सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी लेने के साथ ही अवैध प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर रोक का फरमान सुनाया।
     कलेक्टर ने कहा कि बरसात के मौसम में जल सरंक्षण और पौधरोपण का काम प्राथमिकता के साथ लिया जाए। सभी लोग एक पौधा मां के नाम लगाएं. और जिम्मेदारी के साथ पौधों का संरक्षण भी करें। साथ ही शहर को हरियाली युक्त बनाने का संकल्प लें। कलेक्टर ने कहा कि बिरकोना और राजकिशोर नगर मेैं बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा।
     कलेक्टर ने दिव्यांग लोगों को प्रमाण पत्र सहित सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि अज्ञात वाहन दुर्घटना में व्यक्ति की मौत होने पर 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे सभी प्रकरणों को स्वीकृति के लिए जल्द  से जल्द भेजें। आरटीओ को लाईसेंस शिविर लगाने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लाटिंग को हतोत्साहित किया जाना जरूरी है। कलेक्टर ने पंजीयक ने आदेश दिया कि अवैध प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जनदर्शन में कलेक्टर से गुहार
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों से रूबरू हुए। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को गौर से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया। सीपत तहसील ग्राम देवरी के किसानों ने खेतों तक पहंचने वाले रास्ते पर आहाता निर्माण को राकने का आवेदन किया। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही  का आदेश दिया।       तखतपुर ब्लॉक के ग्राम विजयपुर निवासी गीताराम ने स्वामित्व की जमीन पर कब्जा दिलाने को कहा। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी परेशानियों को कलेक्टर के सामने पेश कर राहत दिलाए जाने की बात कही।

Back to top button