Big news

कृषि विभाग ने एक साथ पांच दुकानों पर मारा छापा..कही स्टाक कम..तो कहीं पायी गयी एक्सपायरी दवाएं..सभी को नोटिस

गड़बड़ी पाए जाने पर पांच फर्मों को नोटिस..लायसेस निरस्त की लटकी तलवार

बिलासपुर—-कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन खाद और कृषि दवाई दुकानों के ठिकाने पर धावा बोला। टीम ने लापरवाही और गड़बड़ी पाए जाने पर 5 दुकान मालिकों को शो काज नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की चेतावनी भी जारी किया है।
         उर्वरक विकय में धांधली, कालाबाजारी, जमाखोरी की लगातार शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर आदेश पर  उप संचालक कृषि की टीम ने कौशिक कृषि केन्द्र सकरी,  कौशिक कृषि केन्द्र एवं खाद भंडार काठाकोनी, देव बोरवेल्स जोरापारा, ओम साई ट्रेडर्स जरौधा और किसान सेवा केन्द्र तखतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
 टीम ने कौशिक कृषि केन्द्र सकरी में स्टॉक पंजी, मूल्य सूची एवं अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर किया। प्रतिबंधित और एक्पायरी कीटनाशक औषधि पाये जाने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसी तरह  कौशिक कृषि केन्द्र एवं खाद भंडार काठाकोनी में टीम ने जांच पड़ताल किया। स्टॉक सूची और भण्डारण में गड़बड़ी पाए जाने के साथ ही बिल बुक पेश नहीं किये जाने पर नोटिस जारी किया। टीम ने देव बोरवेल्स जोरापारा में धावा बोला। गड़बड़ी पाए जाने पर नोटिस जारी किया है।
ओम सांई ट्रेडर्स जरौधा को लायसेंस नवीनीकरण का निर्देश दिया। साथ ही बिल बुक और भण्डारण सूची पेश नहीं किए जाने पर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने को कहा। इसी प्रकार किसान सेवा केन्द्र तखतपुर में डिस्पले बोर्ड में उर्वरको की मात्रा अंकित नहीं होने पर  टीम ने नाराजगी जाहिर किया। संधारण पंजी से पोर्टल और गोदाम में रखे उर्वरकों का मिलान नहीं होने नोटिस जारी किया। एक्सपायरी कीटनाशक औषधि पाये जाने को लेकर जवाब मांगा।
 कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संतोषप्रद जवाब नहीं पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लायसेस निलंबित किया जाएगा। जिला स्तरीय निरीक्षण दल में अनिल कुमार शुक्ला,उमेश कश्यप,खेमराज शर्मा, ए. के. सतपाल,आर.एल.पैकरा, नरेश बघेल, पी.डी. हथेश्वर शामिल थे।

Back to top button