Bilaspur

40 मिनट पूर्व मुख्यमंत्री समेत विधायक और मेयर विमान में फंसे..इंडिगो एअरलाइंस को छूटा पसीना…प्रबंधन ने मांगी माफी

डोर लाक ग्लिच के कारण नहीं खुला इंडिगो विमान का दरवाजा..

रायपुर—खबर राजधानी रायपुर से है। विवेकानन्द एअरपोर्ट पहुंची दिल्ली रायपुर इंडिगो फ्लाइट में  तकनिकी खामी के चलते प्रदेश के कई व्हीआईपी को आधा घंटा से अधिक विमान में फंसे रहे। खबर आग की तरह फैल गयी। और पत्रकार माना एअरपोर्ट पहुंच गये।

  बुधवार को रायपुर स्थित विवेकानन्द एअर पोर्ट से बड़ी खबर सामने आयी। खबर सुनते ही लोगों के कान खड़े हो गए। दरअसल करीब 2 बजकर 25 मिनट पर इंडिगो एअरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से रायपुर पहुंची। लैंड होने के करीब 40 मिनट बाद तक यात्री विमान से बाहर नहीं निकले। इस बात को लेकर एअरपोर्ट अथारिटी में हलचल मच गयी। 

 फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुरुद विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे सवार थीं। इसके चलते लोगों की धड़कने कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी। इसी दौरान जानकारी मिली कि फ्लाइट का गेट नहीं खुल रहा है। खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो टेक्निकल स्टाफ तत्काल फ्लाइट की तरफ दोड़ा। इंजीनियरिंग स्टाफ ने तत्काल विमान के गेट को मैन्युअल सिस्टम से खोला। इस तरह करीब 40 मिनट बाद यात्री  बाहर निकल पाए।

घटना की पुष्टि एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार गेट लॉक होने की वजह एक यात्री बाहर निकल पाए। टीम ने “टेक्निकल ग्लिच” दूर कर फ्लाइट का दरवाजा खोल दिया है। घटना के बाद इंडिगो एअरलाइन्स ने सभी यात्रियों से क्षमा याचना की मांग की है। साथ ही समूचे प्रकरण में जांच किए जाने की बात कही है। 

फिलहाल घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जब फ्लाइट में कई VIP सवार हों। मामला बहुत ही गंभीर हो जाता है। घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन से अधिक सतर्कता और बेहतर टेक्निकल बैकअप तैयार करने को कहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA को भी मामले से अवगत कराया है।

Back to top button