संवैधानिक संस्थाओं को किया कमजोर..कांग्रेस नेता का आरोप…सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया चौपट..नौकरी खत्म करने की हो रही साजिश
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़..ने कहा..प्रदेश का रूक गया विकास

बिलासपुर– प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को प्रदेश सरकार चौपट कर रही है। केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया है। सरकार की नीतियों से प्रदेश का विकास रूक गया है। सीज फायर का राजनीतकरण हम नहीं भाजपा कर रही है। यह बात अच्छी नहीं है कि पति के अलावा कोई दूसरा सिन्दूर कैसे भेज सकता है। यह बातें संविधान सभा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ ने कही। सवाल जवाब के दौरान विजय जांगिड़ ने बताया कि युक्तियुक्त करण के नाम पर सरकारी स्कूलों ताला लगाया जा रहा है। नौकरियां खत्म की जा रही है। निजी स्कूलों को बढावा दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। हम दोनो जिला अध्यक्षकों से कहेंगे के सरकंडा पार विस्थापितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करें।
संविधान सभा यात्रा में शिरकत करने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ पूर्व मंत्री डॉ.शिव डहरिया के साथ बलौदा बाजार से सीधे बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ भवन में विजय जांगिड़ ने पत्रकारों के साथ संवाद किया। उन्होने इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
संवैधानिक संस्थाओं को किया कमजोर
सवाल जवाब के दौरान विजय जांगिड़ ने बताया कि पिछले 11 सालों में भाजपा की केन्द्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। विपक्ष और जनता के अधिकारों को कुचलने में संवैधानिक संस्थाओं को औजार बनाया है। पिछले दो साल से राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधीं की अगुवाई में देश की जनता को संवैधानिय अधिकारों से अवगत कराया है। आज जनता कांग्रेस के साथ आवाज बुलन्द कर रही है। बाबा साहेब के संविधान के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है। जनता को समझ गयी है कि पिछले 11 सालों से संविधान से खिलवाड किया जा रहा है।
कांग्रेस बिलासपुर वासियों के साथ
संविधान बचाओ सभा यात्रा के बीच सरकन्डा में पीढ़ियों पुरानी बसाहट को उजाड़ दिया गया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी है। ऐसे में समझ नही आ रहा है कि कांग्रेस की संविधान सभा यात्रा किसके लिए है। जांगिड़ ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि अपोलो जाने के लिए रास्ता बनाए जाने के नाम पर बसी बसायी बस्तियों को विस्थापित किया जा रहा है। हम गरीब जनता की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। गरीबों की पीड़ा और सरकार की मनमर्जी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। दोनो कांग्रेस अध्यक्षकों को निर्देश देंगे कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लडाई लड़ें।
युक्तियुक्तकरण के नाम पर निजी स्कूलों को बढावा
चावल उत्सव के सवाल पर विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार पहले यह बताए कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर निजी स्कूलों को क्यों बढावा दे रहे हैं। दरअसल सरकार ऐसा कर ना केवल शिक्षा की गुणवत्ता चौपट कर रही है। पढे लिखे युवाओं के लिए नौकरी का दरवाजा बन्द कर रहे है। निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूलों पर ताला जड़ा जा रहा है।
विजय जांगिड़ ने कहा कि यह सुधार नहीं है। दरअसल सरकार का साफ मंत्र है। शऱाब की ज्यादा दुकान खोलें। स्कूलों को बन्द करो। इसके अलावा सरकार की कोई नीती नहीं है। यदि शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होता तो सरकार पांच हजार शिक्षकों को नोटिस नहीं थमाती।
विकास के नाम पर जुूमलेबाजी
विजय जांगिड़ ने बताया कि प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करती है। कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर विकास से ध्यान हटाकर जनता को उलझाने ही भाजपा सरकार का काम है। विजय जांगिड़ ने कहा कि सरकार बताए कि दो साल में किया क्या है। केन्द्र सरकार बताए 11 साल में कौन सा काम किया है। हां 11 साल में योजनाओं का नाम बदलने और जुमलेबाजी के अलावा केन्द्र सरकार ने किया क्या है।
सिन्दूर अभियान वापस लिया
सिन्दूर सुहाग का प्रतीक होता है। सिन्दूर माता बहनों को पति देता है। सिन्दूर की बात करना अनुचित है। हमारे सनातन धर्म में ऐसी बात करना गलत माना जाता है। जनता की नाराजगी के कारण ही भाजपा ने सिन्दूर वापस ले लिया।
हम नहीं करते राजनीतिकरण
भारतीय सैनिकों के शौर्य पर शक के सवाल पर जांगिड ने कहा कि विश्व में भारत की सेना बहुत बहादूर है। हमें अपने जवानों पर गर्व है। सेना की वीरता को कांग्रेस ही नहीं..पूरा देश सलाम करता है। जांगिड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक बुलाकर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध संबधित सभी जानकारियों को साझा करना चाहिए। राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए कि क्या भारत का कोई विमान गिरा है। रैली में भाषण झूठी जानकारी देने से काम नहीं चलेगा।
उद्योगपतियों को लाल कारपेट
नक्सलवाद का खत्म होना बहुत जरूरी है। लेकिन हमें सावधान रहना होगा। भाजपा की मंशा को जानना बहुूत जरूरी है। हमारा हमेशा कहना है कि कोई निर्दोष गोली का शिकार ना हो। हमे जानना होगा कि कहीं नक्सलियों के बहाने उद्योगपतियों को बसाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। रेड कारपेट तो नहीं बिछाया जा रहा है।
सभा और रैली
अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस नेता विजय जांगिड़, डॉ.शिव डहरिया. विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय,अटल श्रीवास्तव, देवेन्द्र यादव,दिलीप लहरिया समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वरिष्ठ नेताओं ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। शहर के प्रमुख चौक चौराहों से गुजरते हुए संविधान बचाओ का नारा दिया।