69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता,दूसरे दिन मैदानों पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम, पंजाब और सीबीएसई का दबदबा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन सॉफ्टबॉल स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।4 फरवरी 2026 को विभिन्न मैदानों पर खेले गए मैचों में पंजाब, सीबीएसई, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
मैदान नंबर 01: सीबीएसई और छत्तीसगढ़ की बढ़त
ग्राउंड नंबर 1 पर हुए मुकाबलों में दिल्ली और सीबीएसई की टीमों ने एकतरफा जीत हासिल की, जबकि मेजबान छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को कड़े मुकाबले में मात दी।
मैच 1: दिल्ली ने बिहार को 10-00 से हराया।
मैच 3: सीबीएसई ने जम्मू-कश्मीर को 11-01 से करारी शिकस्त दी।
मैच 4: एक रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 02-01 से हराया।
मैच 6: सीबीएसई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए तमिलनाडु को 10-00 से पराजित किया।
मैदान नंबर 02: पंजाब और तेलंगाना का जलवा
ग्राउंड नंबर 2 पर पंजाब की टीम पूरी तरह हावी रही।
पंजाब ने चंडीगढ़ को 11-01 और मणिपुर को 12-00 के भारी अंतर से हराया।
तेलंगाना ने हरियाणा के खिलाफ 10-00 से बड़ी जीत दर्ज की।
जम्मू-कश्मीर ने विद्या भारती को 14-00 से हराकर अपनी ताकत दिखाई।
मैदान नंबर 03 (बालक वर्ग – अंडर 17): राजस्थान और महाराष्ट्र का प्रहार
बालक वर्ग में राजस्थान और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैच आसानी से जीते।
राजस्थान ने सीबीएसई को 10-00 से हराया।
छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 10-00 से शिकस्त दी।
ओडिशा ने तमिलनाडु को 10-00 से हराया।
महाराष्ट्र ने राजस्थान के खिलाफ 10-00 से जीत दर्ज की।
मैदान नंबर 04 और 05 (बालिका वर्ग – अंडर 17): रोमांचक भिड़ंत
बालिकाओं के मुकाबलों में मध्य प्रदेश और विद्या भारती ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
मैदान 04: मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 16-00 से और राजस्थान ने तेलंगाना को 11-00 से हराया। हरियाणा ने तेलंगाना को 06-03 से मात दी।
मैदान 05: विद्या भारती ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 06-05 से संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। वहीं पंजाब ने गुजरात को 06-01 और महाराष्ट्र ने गुजरात को 04-00 से हराया।
बालक वर्ग ग्राउंड नंबर 2
छत्तीसगढ़ बनाम बिहार में छत्तीसगढ़ ने 14/0 बिहार को दी पटकनी
सी.बी.एस.ई (C.B.S.E) बनाम महाराष्ट्र महाराष्ट्र में सीबीएसई ने 0/10 से फतह हासिल किया।
गुजरात बनाम बिहार में गुजरात 08 /02 से विजयी
मणिपुर बनाम चंडीगढ़ में चंडीगढ़ 01/12 से विजेता
ओडिशा बनाम मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश 00 – 02 से विजयी
क्वार्टर फाइनल (बालक वर्ग)
मैदान संख्या: 02
जम्मू और कश्मीर (J&K) बनाम चंडीगढ़
विजेता: जम्मू और कश्मीर (J&K)
स्कोर: 11 – 05
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम भी विभिन्न वर्गों में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रही है।





