LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

टॉप नक्सली कमाडर हिड़मा समेत 6 नक्सली मारे गए, सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी

रायपुर । सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।  छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर चली मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर माड़वी हिड़मा को मार गिराए जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे सहित कुल छह नक्सलियों को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। सुरक्षा बलों ने हिड़मा समेत सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

हिड़मा पीएलजीए के टॉप लीडरों में से एक था ।वह सुरक्षा बलों की टॉप हिटलिस्ट में शामिल था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

माड़वी हिड़मा की संलिप्तता छत्तीसगढ़ में हुए 26 बड़े नरसंहारों में रही है। उसकी संलिप्तता ताड़मेटला सहित 26 मामलों में दर्ज की गई थी। वह छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी ‘मोस्ट वांटेड’ था।बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए  सुरक्षा बलों की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कई महीनों में सुरक्षा बलों को इस अभियान में लगातार कामयाबी भी मिली है। टॉप नक्सली कमांडर के मारे जाने की खबर इस दिशा में बड़ी कमयाबी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 6-7 बजे हुई मुठभेड़ में, एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास कुल 6 माओवादी मारे गए। जिनमें हिडमा – सीसी सदस्य, मदगाम राजे, पत्नी हिडमा – एसजेडसीएम, लकमल – डीसीएम. कमलू – पीपीसीएम,मल्ला – पीपीसीएम, देवे – हिडमा का रक्षक शामिल है। इसके साथ ही, 2 एके 47, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्तौल बरामद की गई।

 

 

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close