बिलासपुर…कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेना में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब रखने और बिक्री के आरोप में आजू राम बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लमकेना में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। मौके से आजू राम बंजारे के कब्जे से 20 लीटर और 5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जेरिकेन में भरी कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई चेतना नशामुक्ति अभियान और प्रहार अभियान के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक रवि राजपूत और महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार की भूमिका रही।