Big news

देवघर झारखण्ड से मेडिकल संचालक गिरफ्तार…आरोपी ने पुलिस को बताया..हां…मै अपराध में हूं शामिल..आरोपी को जेल

प्रतिबंधि सिरफ का सप्लायर झारखण्ड से गिरफ्तार

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने देवघर झारखण्ड से प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी में शामिल मेडिकल दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दो आरोपियों को पहले ही प्रतिबंधित कफ सिरफ बेचने के जुर्म में जेल दाखिल कराया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों से 55 नग प्रतिबंधित सिरफ बरामद किया था। अब पुलिस ने ईण्ड टू ईण्ड विवेचना के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रितुराज को देवघर से कब्जे में लेकर कोर्ट में पेश किया है।
 सरकन्डा पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने 9 मार्च 2025 को प्रतिबंधित कफ सिरफ बेचने के जुर्म में आरोपी अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिक को पकड़ा। दोनों आरोपियों से 55 नग प्रतिबंधित ONERX कफ सिरफ  बरामद किया। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
       पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरफ झारखण्ड प्रदेश के देवघर स्थित मेडिकल दुकान से लाया जाता है। सिरफ आने के बाद  मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम के लिए घूम घूम कर बिक्री करते हैं। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ ईण्ड टू ईण्ड विवेचना अभियान चलाया गया।
पुलिस ने देवघर स्तित प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक के बारे तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया। पतासाजी के दौरान मेडिकल दुकान संचालक रितुराज को नशे के अवैध कारोबार में शामिल होना पाया गया। जानकारी के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर मेडिकल दुकान संचालक को गिरफ्तार करने विशेष टीम को देवघर रवाना किया गया।
 बिलासपुर पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रितूराज को धर दबोचा।  पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे के कारोबार में शामिल होने का जुर्म कबूल किया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Back to top button